बड़वानी। जिला चिकित्सालय बड़वानी में 22 मई को मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस निःशुल्क नेत्र शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों का परीक्षण कर लैंस प्रत्यारोपण हेतु बस द्वारा शंकरा नेत्र चिकित्सालय इंदौर भेजा जायेगा। नोडल अधिकारी डॉ आशीष सेन ने बताया कि मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपित कर दवाइयां, चश्मे, चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था नेत्र चिकित्सालय द्वारा मुफ़्त रहेगी। मरीज़ के साथ एक व्यक्ति अवश्य आए और मरीज़ का आधार कार्ड भी साथ में लेकर आए।