KHABAR : संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 724 की जयंती धूमधाम से मनाई, ढोल- तांशों और बाजे- गाजे के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई, पढे़ अबरार पठान की खबर 

May 6, 2024, 10:54 am




खरगोन। संत शिरोमणी सेनजी महाराज की जयंती पर 724वीं जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। समाज के आराध्य के जन्मोत्सव पर सेन समाज ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। सुबह समाजजन जवाहर मार्ग स्थित छंठी माता मंदिर परिसर में एकत्रित हुए, यहां से  ढोल- तांशों और बाजे- गाजे के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई। फूलों से सुसज्जित बग्घी मेें सेनजी महाराज का चित्र स्थापित  किया गया था, जिसका जगह-जगह पूजन.अर्चन के बाद पुष्पअर्पित कर आशीर्वाद लिया गया। रास्तेभर समाजजन जयकारे करते चल रहे थे। ढोल.तांशों और बैंड की धून पर बज रहे भक्ति गीतों पर महिला- पुरुषों ने गरबा नृत्य किया। शोभायात्रा शोभायात्रा के गणेश मंदिर पहुंचने महाआरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP