KHABAR : तीन मड़िया से कटरा मार्ग पर चार पहिया वाहन बंद, सागर में सड़क निर्माण के चलते किया बदलाव, दो पहिया वाहन कर सकेंगे आवागमन, पढे़ खबर

May 6, 2024, 5:06 pm




सागर। शहर में तीन मड़िया के पास चल रहे रोड निर्माण और पुलिया निर्माण कार्य के कारण तीन माड़िया से कटरा की ओर जाने वाले रास्ते को कुछ समय के लिए बंद किया गया है। सोमवार को नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।   उन्होंने रोड और पुलिया का निर्माण कर रही एजेंसी को निर्देश दिए कि रास्ते के निर्माण कार्य के चलते केवल दो पहिया वाहनों के लिए रास्ता बनाकर खोल दिया जाए। चार पहिया वाहनों के लिए यह रास्ता बंद रहेगा। नगर निगम आयुक्त खत्री ने नागरिकों से अपील की है कि तीन मड़िया से कटरा की ओर जाने के लिए केवल टू व्हीलर वालों के लिए रास्ता खोला गया है। इसलिए इस रास्ते पर फिलहाल जब तक कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक कटरा की ओर जाने के लिए केवल टू व्हीलर वाहन से ही आवागमन करें। ताकि निर्माण काम में असुविधा ना हो।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP