छिन्दवाड़ा। कलेक्टर पांढुर्णा अजय देव शर्मा के निर्देशन और खनि अधिकारी रविन्द्र परमार के मार्गदर्शन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिये खनिज व राजस्व विभाग के दल द्वारा सौंसर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पिपलाकन्हान में खनिज रेत का लगभग 2010 घनमीटर (लगभग 670 ट्राली) अवैध भंडारण किया जाना पाया गया। साथ ही ग्राम लोहानी में खनिज रेत का लगभग 4500 घनमीटर (लगभग 1500 ट्राली) अवैध भंडारण पाया गया। इन दोनों क्षेत्रों पर रेत का अवैध भण्डारण पाये जाने पर मालिकाना हक के अभाव में अवैध कुल मात्रा 6510 घनमीटर लावारिस रेत को पंच के समक्ष जप्त कर आगामी आदेश पर्यंत ग्राम कोटवार एवं मौका मौजूद निविदा एमडीओ प्रतिनिधि की संयुक्त सुपुर्दगी में प्रदान किया गया है। इस संबंध में खनिज प्रावधान के अंतर्गत आगामी कार्यवाही के लिये प्रतिवेदन तैयार कर निराकरण के लिये वरिष्ठ स्तर पर प्रेषित किया जाएगा। कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी महेश नगपुरे, ग्राम कोटवार पिपलाकन्हान एवं लोहानी, एमडीओ प्रतिनिधि सम्मिलित थे।