BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2024, 1:40 pm
BIG NEWS : बीएड की स्टूडेंट और स्कूल टाईम का दोस्त, जब एक साथ आए यहां पढ़ाई करने तो बड़ी नजदीकियां, फिर जैसे ही विकास ने बंद कमरे में मौका पाते ही दिया इस घिनौनी वारदात को अंजाम तो उड़े परिजनों के होश, खाकी तक पहुंची हैवानियत की शिकायत, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर की एक कॉलेज छात्रा ने अपने स्कूली दोस्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी 7 साल से छात्रा को शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा था। जॉब के नाम पर शादी से इनकार करता रहा। बाद में छात्रा को पता चला कि उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड भी है। इसके बाद उसने रेप का केस दर्ज करा दिया। पीड़िता मूलतः धार के पास की रहने वाली​ है।​​​

भंवरकुआ पुलिस ने बीएड की स्टूडेंट की शिकायत पर उसके दोस्त विकास पुत्र भीखू सिंह बघेल निवासी बेगलायपुरा धार के खिलाफ रेप और धमकाने का केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि वह इंदौर में 2017 से पढ़ाई कर रही है। विकास उसका स्कूल फ्रेंड है, जो स्कूल में एक साल सीनियर था। दोनों कॉलेज की पढ़ाई करने इंदौर आ गए थे। यहां उसने भंवरकुआ इलाके में ही रूम ले लिया। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद विकास और युवती मिलने-जुलने लगे। एक दिन विकास पीड़िता के रूम पर आया और उसने प्यार का इजहार किया। उसने जल्द ही शादी करने की बात कही फिर दोनों ने आपसी सहमति से संबंध बनाए। इसके बाद विकास और पीड़िता ने कई बार संबंध बनाता। इस बीच युवती ने रूम चेंज किया। दिसंबर 2023 में विकास फिर से रूम पर मिलने आया। यहां युवती ने शादी की बात की तो वह टाल गया। लेकिन उसने इनकार करने के बावजूद जबरदस्ती संबंध बनाए।

विकास ने कहा कि वह कुछ बन जाए। अच्छी जॉब लग जाए, तब शादी के बारे में सोचेगा। पीड़िता ने विकास की बात मान ली। इसके बाद करीब एक सप्ताह बीत गया। पीड़िता को विकास पर शंका थी। उसका मोबाइल चेक किया तो पता चला कि वह किसी अन्य लड़की से भी बात करता है। उससे शादी की बात भी कर रखी है। युवती ने विकास से जब अन्य लड़की के बारे में पूछताछ की तो विकास टालने लगा और पीड़िता से उसे शादी करने से इनकार कर दिया। बोला कि वह तो टाइम पास कर रहा था। दोबारा शादी की बात की तो जान से खत्म कर देगा। इसके बाद विकास ने बातचीत बंद कर दी। नंबर ब्लॉक कर दिया। इससे पीड़िता डिप्रेशन में चली गई। उसने परिवार को पूरी बात बताई। जिसके बाद थाने लाकर केस दर्ज कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE