BIG NEWS : अफीम के काश्तकारों लूटपाट और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हो तो कांग्रेस को जिताओ- दिलीप सिंह गुर्जर, महाजनसंपर्क अभियान सरवानिया महाराज से प्रारंभ होकर जावद, अठाना होते हुए नयागांव पहुंचा, पढ़े खबर 

May 6, 2024, 6:58 pm




अठाना। आज चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है, किसी भी डिपार्टमेंट में बगैर पैसा लिए दिए काम नहीं हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशान अफीम उगाने वाला काश्तकार है। नामांतरण, बंटवारा, नपती और तौल, चारों तरफ से किसानों को मरना है क्योंकि नारकोटिक्स डिपार्टमेंट, जिसका संबंध दिल्ली सरकार से है, सबसे अधिक भ्रष्ट है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 किसानों और युवाओं को फंसाने की धारा है, इस धारा की आड़ में पुलिस दरिंदगी की हद तक जाकर निरपराध युवाओं को फंसा कर लूटपाट करती है। किसान भाइयों इस लूटपाट और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हो तो कांग्रेस को ज़िताओ। उक्त विचार नीमच-मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने ग्राम अठाना में किसानों की एक महती सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।  कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर का महाजनसंपर्क अभियान सरवानिया महाराज, जावद होते हुए अठाना पहुंचा। यहां पहुंचने पर प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया का वरिष्ठ नेता समंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावद ओमप्रकाश राव, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजीत कांठेड, शौकीन धाकड़, प्रहलाद धाकड़, पंकज एरन, महेश चौधरी, रतनलाल नरवाडिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया और वरिष्ठ नेता देवी सिंह सिसोदिया ने फूल मालाओं से स्वागत किया।  नीमच कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है ताकि आरक्षण को समाप्त कर दिया जाए | पूर्व सरकारों द्वारा स्थापित कल कारखाने, एयरपोर्ट, रेलवे, दूरसंचार निगम समाप्त कर प्राइवेट सेक्टर को बेच दिए गए। लाखों लोग बेरोजगार हो गए, सरकारी नवीन भर्तियों पर 10 वर्षों से रोक लगी हुई है, युवा जायें तो जाएं कहां? यदि इन तनावों से मुक्ति चाहते हो तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाओ। जनसंपर्क और सभा में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन महेश वर्मा ने वह आभार महेंद्र सिंह सिसोदिया ने माना। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP