BIG NEWS : भगवान श्री परशुराम जयंती पर शहर में निकली विशाल वाहन रैली, नीमच सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शामिल हुए ब्राह्मण समाजजन, पढ़े खबर     

May 10, 2024, 3:18 pm




नीमच। सकल ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर अखिल भारतीय परशुराम सेना वे एक विशाल वाहन रैली भी निकाली। प्रति वर्ष अखिल भारतीय परशुराम सेवा के द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विशाल वाहन रैली निकाली जाती है। विगत 24 वर्षों से यह वाहन रैली निकाली जा रही है। आयोजन का यह 25वां वर्ष है। वाहन रैली नीमच के गांधी वाटिका स्थित आनंद बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई फिरसे आनंद बालाजी मंदिर पहुंची। वाहन रैली में बड़ी संख्या में नीमच शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोग बैंड बाजा और ढोल नगाड़ों की धूम पर झूमते गाते हुए दिखाई दिए। महिलाएं परंपरागत वेशभूषा के में नजर आई तो सभी लोग हाथों भगवा ध्वज थामे दिखाई दिए। रैली में शामिल सभी समाजजन भगवान परशुराम की जय घोष के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। शहर में कई जगह विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों के द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP