KHABAR : लोकसभा चुनाव के तहत नीमच जिले के गांव कंजार्डा में निकला फ्लेग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान के लिए आमजन को किया प्रेरित, पढ़े महेंद्र भटनागर की खबर   

May 10, 2024, 7:11 pm




कंजार्डा। आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत कंजार्डा में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस चौकी से प्रारंभ हुआ जो गांव के मुख्य मार्ग से होता हुआ वापस पुलिस चौकी पहुंचा। अचानक निकले इस फ्लैग मार्च को लेकर लोगों में कई आशंकाएं पैदा हो गई। लेकिन वास्तविकता में यह फ्लैग मार्च चुनाव को देखते हुए शांति बनाए रखने हेतु निकाला गया। फ्लैग मार्च एसडीओपी, थाना प्रभारी मनासा और चौकी प्रभारी कंजार्डा के निर्देशन में निकला। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP