KHABAR : आदिवासी बच्चों के बीच चाकलेट-बिस्किट बांट मनाया उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व राज्य सभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि का जन्म दिवस, पढ़े खबर 

July 2, 2024, 3:04 pm




नीमच। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व राज्य सभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि के जन्म दिवस के अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति एवं प्रताप करोसिया मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नीमच मनासा रोड़ सिटी थाने के पीछे व निरोगधाम अस्पताल के पास बनी झुग्गी - बस्तियों में पहुंचकर छोटे बच्चों को चाकलेट, बिस्किट बांट उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राज्य सभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि का जन्मदिवस मनाया गया।  इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित नरवले, समाज सेवी चंद्रप्रकाश (मोमु) लालवानी, जिला महामंत्री समरथ राठौर, नगर अध्यक्ष विक्की थुलिया, सहसचिव मनोहर कैथवास, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, प्रचारक दिलीप लालवानी, मुकेश यादव व नन्हे बालक बालिका उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP