BREAKING NEWS
NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2024, 8:26 pm
KHABAR : झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने उठाया जन हित में बड़ा कदम, अब जिले में खुलेंगे इतने उप लोकसेवा केंद्र, नागरिकों को मिलेगी सुविधा, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले के शैक्षणिक सत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन हेतु अत्यधिक संख्या में आने वाले आवेदको एवं आम नागरिको की सुविधा के दृष्टिगत लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर संचालित लोक सेवा केन्द्रो के अधिन उप लोक सेवा केन्द्रो का संचालन किये जाने के निर्देश जारी किये गये है आवेदको की सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा सम्पुर्ण उप लोक सेवा केन्द्रो को 01 माह में प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया है, नागरिक अपनी सुविधा से संबंधित लोक सेवा केन्द्र अथवा उनके अंतर्गत उप लोक सेवा केन्द्रो में भी अधिसूचित सेवाओं के आवेदन दर्ज करवा सकते है। 

लोक सेवा केन्द्र पेटलावद में उप लोक सेवा केर्न्द्ग्राम पंचायत भवन मोहनकोट, झकनावदा, बामनिया, रायपुरिया व सारंगी, रानापुर में उप लोक सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत भवन काकरादरा बड़ा (कुन्दनपुर), मेघनगर में उप लोक सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत भवन नौगांवा, थांदला में उप लोक सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत भवन खवासा, रामा में उप लोक सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत भवन पारा एवं झाबुआ में उप लोक सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत भवन कल्याणपुरा एवं पिटोल में खोले जायेंगे। 

इन उप लोक सेवा केन्द्रो पर लोक सेवा केन्द्र के अनुसार ही आय प्रमाण पत्र, स्था‍नीय निवासी प्रमाण पत्र, खसरा-खतौनी नकल (वेबजीआईएस), जाति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु संबंधित पंजीयन आवेदन, रोजगार पंजीयन आवेदन, निर्माण श्रमीक पंजीयन, अनुग्रह सहायता, पेंशन योजनाओं के आवेदन, मुख्यमंत्री स्व रोजगार आवेदन आदि के आवेदन दर्ज करवा सकेंगे, जिससे अब ग्रामीण क्षेत्रो के आवेदको को बार-बार ब्लॉक पर आने की आवश्यकता नहीं होगी। जिले में आगामी माह तक संचालित होने वाले यह उप लोक सेवा केन्द्र, शासन की महत्वपूर्ण याजनाओं/अधिकार को प्राप्ते करने हेतु जन सामान्य  के लिये बहुत उपयोगी साबित होंगे। सभी जन सामान्य एवं आम नागरिको की सूचना हेतु प्रसारित।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE