BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 1:23 pm
NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह एवं पंचायतीराज समिति के सभापति हुए नियुक्त, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी की लहर, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। राजस्थान विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी को वर्ष 2026-27 के लिए गठित गृह तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार की गई है।

समिति के पूर्व सभापति डॉ. जसवंत सिंह यादव के स्थान पर श्री कृपलानी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, जबकि डॉ. यादव अब समिति के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।

श्री कृपलानी की नियुक्ति पर निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे चित्तौड़गढ़ जिले में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके प्रशासनिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनहित के प्रति समर्पण से समिति का कार्य और अधिक प्रभावी होगा।

इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश और जनहित से जुड़े विषयों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE