BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 2:33 pm
NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6 सितंबर को आमसभा का आयोजन, बाजार विकास में प्रशासनिक अनदेखी पर जताई चिंता, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ न्यू क्लोथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक समिति अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 6 सितंबर, 2026 को सदस्यों की वार्षिक आमसभा बुलाने, बाजार विकास में प्रशासनिक सहयोग में तत्परता नहीं होने पर चिंता जताते हुए गंभीर प्रयास करने,स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों की तैयारी के साथ केशव माधव सभागार को भव्यता प्रदान करने सहित नगर परिषद से विकास कार्यों को कराने के लिए ठोस पहल करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।


समिति मंत्री सोहन लाल तनवानी के अनुसार उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खटोड़, कोषाध्यक्ष सुरेश डांगी, निदेशक कैलाश देवड़ा, ऋषभ डांगी,नारायण जागेटिया, प्रकाश पटवारी,राजेश पोखरना,फारूक मोहम्मद पुष्पदेवी सुहालका सचिव रतनलाल बोहरा के सानिध्य मे संपन्न बैठक में डा सेठिया ने नगरपरिषद आयुक्त रविन्द्र यादव से हुई मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुक्त यादव ने सोमवार को अधिशाषी अधिकारी को बाजार का अवलोकन कर समस्या समाधान के निर्देश देने की जानकारी संचालक मंडल को दी। 


बैठक में केशवमाधव सभागार में नवीन लिफ्ट लगाने,पूर्ण रंगरोगन करने, फ्रंट एलिवेशन से सभागार को भव्यता प्रदान करने,नगरपरिषद पुलिस एवं यातायात विभाग के सहयोग से बाजार में अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यस्त सुचारू करने,फॉलफ्रूट ठेला अतिक्रमण हटाने के साथ ही मुख्य मार्ग को नॉन वेडिंग जोन घोषित करने,सुनियोजित नाला निर्माण नियमित सफाई ,नाला सफाई ,फेरो कवर लगाने सहित अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक सहयोग लेने के लिए ठोस प्रयत्न करने का निर्णय किया गया।


डॉ सेठिया ने बताया कि समिति के नवंबर 2026 में स्वर्णजयंती वर्ष में प्रवेश को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाने, अंकेक्षित लेखा विवरणियों का अनुमोदन,दस प्रतिशत लाभांश,लाभ विनियोजन,कर आमसभा की तैयारियों पर भी व्यापक चर्चा की गई। बैठक का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सोहन लाल तनवानी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE