BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 12:03 pm
KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर सियासी बवाल, कांग्रेस का वॉकआउट, शहर के रेहड़ी-पटरी और फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए लंबे समय से स्थायी व्यवस्था की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। शहर में करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बने वेंडर मॉल का लोकार्पण समारोह राजनीतिक विवाद में बदल गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम का बहिष्कार कर मौके से चले गए।

रविवार को झंडा चौक स्थित नव-निर्मित वेंडर मॉल के लोकार्पण समारोह में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक राजन मंडलोई, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान सहित दोनों दलों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे ने वर्तमान नगर परिषद की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस परिषद ने कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया। इस टिप्पणी पर विधायक राजन मंडलोई ने आपत्ति जताई और इसे राजनीतिक बयानबाजी बताते हुए मंच से ही विरोध दर्ज कराया। देखते ही देखते माहौल गर्मा गया और कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि पुराने सब्जी मंडी परिसर को हटाकर वेंडर मार्केट बनाने की योजना, टेंडर और पूरी प्रक्रिया कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में शुरू हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय से काफी देरी से पूरा हुआ और उद्घाटन समारोह में पूर्व परिषद को बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उचित सम्मान नहीं किया गया, जिसके विरोध में कांग्रेस ने वॉकआउट किया।

कांग्रेस के बहिष्कार के बावजूद लोकार्पण कार्यक्रम जारी रहा। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि शहर के रेहड़ी-पटरी और फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए लंबे समय से स्थायी व्यवस्था की मांग थी, जिसे भाजपा नगर पालिका ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर के व्यवस्थित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, अमृत-2 और पेयजल जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर शहरों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE