BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 10:16 am
KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी रण में उतरे दिग्गज, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और बूथ स्तर तक जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर किया मंथन, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने दतिया पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और बूथ स्तर तक जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर मंथन किया।

बैठक में प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सांसद संध्या राय मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा प्रत्येक बूथ पर प्रभावी चुनाव प्रबंधन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान भाजपा अपनी एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करेगी।

पार्टी में नाराजगी के सवाल पर हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की नाराजगियां दूर कर ली गई हैं और भाजपा में किसी तरह के डैमेज कंट्रोल की आवश्यकता नहीं है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ चुनाव में जुटे हुए हैं।

दतिया उपचुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव मान रही भाजपा अब बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है। सोमवार को होने वाला नामांकन शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE