प्रतापगढ़/उदयपुर। जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि जनाब लियाकत हुसैन को डायर कम्युनिटी सोसायटी, उदयपुर द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित "निशान-ए-खिदमत-ओ-कमाल (Nishan-E-Khidmat-O-Kamal) – एपेक्स ब्यूरोक्रेसी एंड गवर्नेंस अवॉर्ड-2026" के लिए नामित किया गया है।
यह नामांकन उनके सुशासन, जनसेवा, प्रशासनिक उत्कृष्टता, जनजातीय कल्याण, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया है। संस्था द्वारा जारी नामांकन प्रमाण-पत्र में उनकी ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
जनाब लियाकत हुसैन की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गौरव का विषय है। सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी और समर्पण ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
सम्मान के लिए नामांकन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने जनाब लियाकत हुसैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की है।
उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणादायक होती हैं और युवा पीढ़ी को ईमानदारी, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित करती हैं।