BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2024, 8:04 pm
KHABAR : पुरी की तर्ज पर नीमच में निकलेगी 7 जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा, विद्युत चलित झांकियां, कच्छी घोडी, लेजम-ताषा व झंकार मजीरा पार्टी और उज्जैन की अघोरी बारात होगी मुख्य आकर्षण का केंद्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नवनिर्मित लकडी के रथ पर सवार होकर जगत के पालनहार भगवान जगन्नाथ अपने बडे भाई बलदाउ और बहन सुभद्रा के साथ 7 जुलाई रविवार को सायं 5 बजे षहर के तिलक मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर से नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए श्री जगन्नाथजी रथयात्रा समिति के समिति संयोजक राजेंद्र गर्ग पप्पी सर, संरक्षक शिवनारायण गर्ग, ओपी मंत्री, सुरेशचंद्र अजमेरा, संतोष चौपड़ा, ओमप्रकाश बंसल स्वतंत्र, मनोहर अर्जनानी, कन्हैयालाल शर्मा, प्रकाशचंद्र गर्ग जेवी, राजेष जायसवाल पराग, मुरली मंडोवरा, शैलेश जोशी, नवीन गट्टानी, गणेश खंडेलवाल एवं अर्जुन जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि रथयात्रा के साथ विद्युत चलित मनमोहक झांकियां जिसमें भगवान श्रीकृष्ण, बलदेव, सुभद्रा रथ पर सवार, आकर्षक मूर्ति, बैण्ड बाजे, ढोलक, कच्छी घोडी, लेजम पार्टी एवं ताषा पार्टी एवं झंकार मजीरा पार्टी उज्जैन, नासिक के ढोल (अघोरी बारात, उज्जैन) मुख्य आकर्षण होंगे। रथ को फूलों से आकर्षक श्रृंगारित किया जाएगा, जो श्रद्धालु भक्तों द्वारा रस्सी से खींचा जावेगा।
रथयात्रा में पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतम्भराजी की कृपापात्र षिष्या साध्वी समाहिता दीदी वृन्दावन, मथुरा भी आषीर्वाद प्रदान करेंगी। रथयात्रा पारम्परिक तरीके से श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होगी जो जाजू बिल्डिंग, तिलक मार्ग, गोपाल मंदिर, श्रीराम चौक (घण्टाघर) होती हुई अग्रवाल समाज के नृसिंह मंदिर पर मौसी के घर में कुछ देर जलपान कर बारादरी चौराहा, फव्वारा चौक, सब्जी मंडी चौराहा, कमल चौक, भारत माता चौक, पुस्तक बाजार होते हुए अग्रसेन वाटिका पर आरती के बाद विसर्जित होगी। आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।
संयोजक राजेंद्र गर्ग पप्पी सर ने बताया कि मायापुर का सुंदरबनी के कारीगरों द्वारा पोशाक बनाने के बाद पहली बार सतरंगी सिर्फ वृंदावन से मंगवाया गया है। नए रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ जी दिव्य दर्शन के लिए निकलेंगे।
रथयात्रा को अभूतपूर्व सफल बनाने के लिए निरंतर बैठकें कर तैयारियों की फाईनल समीक्षा की जा रही है। यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए नगर के सभी सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जायेगा। यात्रा में सनातन सर्वधर्म समाज की सहभागिता रहेगी।
ज्ञातव्य है कि 12 वर्षों से निरंतर रथयात्रा का आयोजन हो रहा है, जिसमें 19 समाजों की सहभागिता है तथा 400 सक्रिय सदस्य सहयोग प्रदान करते हैं 400 अन्य सदस्य भी अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी बनते हैं। रथ यात्रा में अग्रवाल, माहेश्वरी, खण्डेलवाल, सकल ब्राह्मण, पोरवाल, पूज्य सिंधी पंचायत, पंजाबी, पाटीदार, जायसवाल, सिख,  फुलमाली सैनी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, पाटीदार, साहू तेली, सेन, आर्य, यादव, राजपूत, जाटव, घाणावार तेली, माली, चौरसिया, धाकड़, गुर्जर,  आंजना, प्रजापति, रजक धोबी समाज सहित षहर के समस्त धार्मिक अनुषांगिक संगठन एवं समस्त सनातन धर्म सर्वजन सर्व समाज जन के सहयोग से निकाली जाएगी। सभी भक्तों से सामूहिक आह्वान किया गया कि धार्मिक यात्रा में सहभागी बने और सामाजिक एकता प्रेम सद्भाव प्रदर्शित कर अभूतपूर्व सफल बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE