BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2026, 6:50 pm
NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ छोटीसादड़ी की नई कार्यकारिणी घोषित, शमीउल्ला खान अध्यक्ष एवं मुबारिक हुसैन संगठन महामंत्री मनोनीत, कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, पढे़ खबर 

Share On:-

छोटीसादड़ी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार एवं चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन की सहमति से नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ छोटीसादड़ी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।


नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शमीउल्ला खान ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को नगर स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा, संविधान की रक्षा, सामाजिक सद्भाव एवं कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


यह रहे प्रमुख पदाधिकारी
नवगठित नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में शमीउल्ला खान को अध्यक्ष तथा मुबारिक हुसैन को संगठन महामंत्री बनाया गया है। वहीं मुस्ताक खान, वजीर खान, नियाज़ मोहम्मद मंसूरी, रशीद खान,शेर खान, कुतबी बोहरा/हकीम बोहरा, कुतुबी बोहरा /मोइज़ बोहरा, कमरुद्दीन बोहरा, इरफान खान, निसार बोहरा एवं रशीद अब्बासी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


महासचिव पद पर इस्लामुद्दीन शाह, खलील मोहम्मद, अल्ताफ मंसूरी, शरीफ शाह, जाहिद खान, अंजीजउल्ला खान, अशवाक उल्ता खान, लुकमान खान, शाहिद खान, होजेफा बोहरा एवं काईद भाई बोहरा को मनोनीत किया गया है।


कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जिलानी मंसूरी को दी गई है।


सचिव एवं सदस्य भी मनोनीत
कार्यकारिणी में सरनवाज खान, जुबेर खान, फारूख मंसूरी, अताउल्ला खान, मुंसिफ खान, सद्दाम खान, रफीक मोहम्मद, आबिद मंसूरी, शब्बीर बोहरा एवं मुबारक हुसैन को सचिव बनाया गया है।


इसी प्रकार रईस खान, जमील मंसूरी, न्याजू भाई, आरिफ मंसूरी, लालाभाई मंसूरी, आदिल अब्बासी, शाहरुक मंसूरी, शहजाद मंसूरी, जुनैद खान, नफीस खान, हिदायत आलम मंसूरी, आरिफ हुसैन एवं अदनान बोहरा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।


प्रवक्ता के रूप में बाबू खान को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शहजाद मंसूरी एवं सेफ़ू अब्बासी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE