कपासन। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें कपासन क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सत्य प्रकाश व्यास को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
व्यास की नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ने नई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष पदावत सहित प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा- व्यास
नियुक्ति के बाद सत्य प्रकाश व्यास ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता, संविधान की भावना तथा वंचित, शोषित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।