BREAKING NEWS
KHABAR : धनतेरस पर उज्जैन के जिला कोषालय में गूंजे.. <<     BIG NEWS : नेशनल हाईवे-52 पर रफ्तार का कहर, सांवरिया.. <<     NEWS : 25 क्विंटल गन्ने के पौधों से सज रही कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-नीमच के रेल यात्रियों के लिए.. <<     KHABAR : दूध उत्पादन में दम दिखाने वाले पशुपालकों.. <<     KHABAR : मंदसौर के 500 साल पुराने लक्ष्मी-नारायण.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिला अस्पताल में अब स्तन कैंसर की.. <<     BIG NEWS : न खरीद सके हर दुकान से सामान, तो मिठाई.. <<     KHABAR : सेगांव में संघ का पथ संचलन, भगवा ध्वज के.. <<     KHABAR : देश का अनोखा मंदिर, जहां शिव के साथ.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास गोवंश.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की बड़ी खबरें | भादवा माता.. <<     धनतेरस पर कसरावद के बाजारों में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की.. <<     VIDEO: दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति.. <<     BIG NEWS : जंगल की झाड़ियों से लेकर हाईवे के होटलों.. <<     VIDEO: अब विधानसभा में नहीं चलेगा कागजों का खेल!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2026, 7:54 pm
NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज, जिला कलेक्टर व एसपी ने अटल प्रतिमा, सभा एवं हेलीपेड स्थल का किया निरीक्षण, पढे़ खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित 16 अगस्त के निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जेके चौराहे पर नगर परिषद द्वारा स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है।


दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ जिला कलेक्टर डॉ. मंजू चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के उद्घाटन स्थल, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान स्थित सभा स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निम्बाहेड़ा आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है।


कृपलानी ने बताया कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके साथ ही भारत माता उद्यान, भारत माता की प्रतिमा एवं वीरांगना पन्नाधाय की प्रतिमा सहित निम्बाहेड़ा में पूर्ण किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।


निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, भाजयुमो ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष रवि जाट सहित एसडीएम एवं नगर परिषद प्रशासक विकास पंचोली, आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सइएन रवि बंसल, सहायक अभियंता निशा पूर्बिया, नगर परिषद सहायक अभियंता दुलीचंद सोलंकी, कनिष्ठ अभियंता सत्यनारायण प्रजापत आदि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE