नयागांव। भगवान श्री सांवरिया सेठ मंडफिया के प्रति आस्था और श्रद्धा को लेकर सांवरिया मित्र मंडल घसूंडीबामनी के तत्वावधान में लगातार पांचवें वर्ष पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। रविवार को डीजे एवं भगवान सांवरिया सेठ के जयकारों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा में शामिल हुए।
पैदल यात्रा के नयागांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पूरा वातावरण सांवरिया सेठ के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
यात्रा में प्रतिवर्ष की अपेक्षा इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। पैदल यात्री सोमवार को मंडफिया पहुंचकर भगवान श्री सांवरिया सेठ के दर्शन करेंगे तथा क्षेत्र में खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना करेंगे।