चित्तौड़गढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार, 9 अगस्त को मीणा समाज विकास संस्था, चित्तौड़गढ़ की ओर से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश देते हुए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे फाटक के समीप पेट्रोल पंप के पास आयोजित कार्यक्रम में आमजन को एक हजार फलदार पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। साथ ही करीब एक क्विंटल खिचड़ी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे संस्था के समाज संरक्षक शिवराज मीणा एवं अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक हरीश कुमार मीणा एवं वरिष्ठ व्याख्याता भंवरलाल मुख्य अतिथि रहे। एम-2 निरूशुल्क शिक्षण संस्थान के संस्थापक मनोज मीणा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस दौरान संस्था की ओर से आमजन को एक हजार फलदार पौधे निरूशुल्क वितरित किए गए। अतिथियों एवं समाजजनों ने पर्यावरण संरक्षण में पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। आयोजन का उद्देश्य विश्व आदिवासी दिवस को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन, सामाजिक एकजुटता एवं सेवा कार्यों के माध्यम से सार्थक बनाना रहा।
कार्यक्रम में समाज संरक्षक पिंटू मीणा, बार एसोसिएशन चित्तौड़गढ़ के पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी एडवोकेट लोकेश कुमार मीणा, जिला कोऑर्डिनेटर एडवोकेट चमनलाल मीणा, एडवोकेट गणपत मीणा, बीआरएबीएफ सदस्य भैरूलाल बैरवा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत किया जा सकता है। विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज की एकजुटता और प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।
इस अवसर पर ऋषिकेश मीणा, रोशन मीणा, आकाश मीणा, अर्जुन सिंह मीणा, राजमल मीणा, भंवरलाल मीणा, राकेश मीणा नलदा, कालूलाल मीणा, प्रमोद मीणा, देवराज मीणा, भेरूलाल बैरवा, मोहित मीणा, रोहित मीणा, कमलेश मीणा, किशोर मीणा, लक्ष्मीराम मीणा, प्रेमशंकर मीणा, रतनलाल मीणा कंथारिया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता रही।