BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2026, 7:40 pm
KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन, सिलाई, डेयरी फार्मिंग और कृषि उद्यमिता का मिलेगा प्रशिक्षण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नीमच द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न रोजगारमूलक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन, सिलाई, डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि उद्यमिता का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा।

संस्थान के अनुसार ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 13 अगस्त 2026 से 35 दिवस, बकरी पालन प्रशिक्षण 19 अगस्त से 12 दिवस तथा डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण 18 अगस्त से 13 दिवस का होगा। महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा।

18 से 50 वर्ष तक के ग्रामीण युवक-युवतियां कर सकेंगे आवेदन-
प्रशिक्षण के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण का लाभ नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां ले सकेंगे।

प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवास, भोजन एवं नाश्ते की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के ऋण आवेदन भी प्रशिक्षण केंद्र पर भरवाए जाएंगे। बैंकिंग संबंधी जानकारी एवं ऋण योजनाओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी एवं अन्य संबंधित विभागों के विशेषज्ञों और अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न शासकीय ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

दस्तावेज लेकर करें आवेदन-
इच्छुक अभ्यर्थी 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं अंकसूची की 3-3 छायाप्रतियां लेकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच में जमा किए जा सकते हैं।

प्रशिक्षण एवं पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मोबाइल नंबर 9111053516, 9074201015, 9009684125 एवं 7898187819 पर संपर्क किया जा सकता है। संस्थान ने ग्रामीण युवक-युवतियों से नि:शुल्क प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE