चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे तीन ट्रेक्टर ट्रोली जब्त किये हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी चितौड़गढ परबत सिंह एवं वृताधिकारी चितौड़गढ तेज कुमार पाठक के निर्देशानुसार थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली चितौड़गढ़ संजीव स्वामी पु.नि. के नेतृत्व में देवीलाल स.उ.नि. व पुलिस जाप्ता द्वारा अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही के तहत पन्नाधाय बस स्टेण्ड से गांधीनगर चितौड़गढ़ की तरफ तीन बिना नम्बरी ट्रेक्टर मय ट्राली के बजरी परिवहन करने से रुकवा कर ट्रेक्टर चालको को बजरी परिवहन के संबंध में कोई वैध कागजात होने संबंधी पूछने पर नही होना बताने से ट्रेक्टर ट्रॉली मय बजरी को उसके चालक राजू पुत्र नानूराम नायक निवासी दिवाकर नगर चितौड़गढ़, विशाल सिंह पुत्र पवनसिंह राजपूत निवासी सेक्टर न. 5 गांधीनगर चितौड़गढ़ एवं अरविन्द पुत्र राजेश मीणा निवासी चामटीखेड़ा चितौड़गढ़ के कब्जे से डिटेन किया गया। अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु खनन विभाग चितौड़गढ़ को सूचना दी गई है।