नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल दिनांक 05.07.2024 (शुक्रवार) को 33 के.वी. बस स्टेण्ड फीडर एवं 33 कै.व्ही. ग्वालटोली फीडर एवं 33 के.व्ही. अल्कोलाईड़ फीडर पर अति आवश्यक 33 के.व्ही. मेन लाईन पर जंपर रिपेयर कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से प्रातः 08 से प्रातः 10 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
इस अवधि में 33/11 केवी बस स्टेण्ड ग्रिड एवं 33/11 के.व्ही. ग्वालटोली सब स्टेशन से निकले समस्त 11 केव्ही फीडर, 1. किर्ती नगर, 2. 11 केव्ही नीमच सिटी, 3. 11 केव्ही महू रोड़, 4. 11 केव्ही मेसी शोरूम, 5. 11 केव्ही वाटर वर्क्स फीडर एवं 33/11 केवी किलेश्वर ग्रिड से उर्जित 6. 11 केबी बघाना, 7. 11 केवी रेल्वे फीडरों का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा, जिससे इन फीडरों पर जुड़े महू रोड, पटवा कॉलोनी, उदय विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट कॉलोनी, वृन्दावन कॉलोनी, प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड, कालानी कॉलोनी, वैभव नगर, किर्ती नगर, रावण रूण्डी. बगीचा नं. 13, सुन्दरम गार्डन, होटल मीड टॉउन, होटल भारत पैलेस, जवाहर नगर का कुछ क्षेत्र, मीणा मोहल्ला, कोर्ट मोहल्ला माधवगंज, जूता बाजार, रामपुरा दरवाजा, शांतिनगर, बगीचा नं. 10, पीपली चौक, यादव मण्डी, इन्द्रानगर, कॉलेज के सामने वाला इलाका, सरदार मोहल्ला, मेहनोत नगर शांति नगर, बस स्टेण्ड, फव्वारा चौक, सिविल हॉस्पिटल कॉलोनी एरीया, एस.पी. कार्यालय, शास्त्रि नगर, बगीचा नं. 04,05, राजीव नगर, नाका नंबर 04. होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना, ऑफिसर कॉलोनी, किलेश्वर ग्रीड के सामने, कुमारिया विरान, किलेश्वर गेट से रेल्वे स्टेशन तक, राज पैलेस, कृषि उपज मण्डी का आंशिक क्षेत्र एवं उच्च दाब उपभोक्ता सिविल हॉस्पीटल, होटल राज पैलेस, बी.एस.एन.एल., सी.आर.पी.एफ., आदि का विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा।
33/11 ग्वालटोली सबस्टेशन से उर्जित (1) 11 केवी आनंद विहार फीडर (2) 11 केवी ग्वालटोली फीडर (3) 11 केवी बरूखेडा घरेलु फीडर का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा, जिससे इन फीडरों पर जुडे ग्वालटोली, पुलिस लाईन, 36 बी का कुछ एरीया, सम्पूर्ण मालखेडा रोड, ग्वालटोली 220 केवी सबस्टेशन का क्षेत्र, चंबल कॉलोनी 132 के.व्ही, के पास, भगवानपुरा, इंदिरा नगर, बरूखेड़ा गाँव, बरूखेडापुरा, भोलियाँवास, मालखेडा, भरभड़ियों आदि क्षेत्र प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।