BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2024, 7:59 pm
BIG NEWS : 09 टन अवैध खैर की गीली लकड़ी और डूंगला थाना पुलिस, जब लगी तस्करी की भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर संयुक्त रूप से की कार्रवाई तो हत्थे चढ़े दो आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। जिला विशेष शाखा टीम व थाना डूंगला पुलिस जाब्ता द्वारा विगत रात्रि में अवैध खैर की गिली लकड़ी के छिल्ले हुए गट्टे परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुवे डूंगला थाना क्षेत्र में कुल 09 टन परिवहन करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में जिले में लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के तहत् जिला विशेष शाखा टीम के प्रभारी लोकपाल सिंह पुलिस उपनिरीक्षक मय टीम को सूचना मिली कि थाना डूंगला क्षेत्र में अवैध गिली लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना विश्वसनीय होने पर जिला विशेष शाखा प्रभारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुवे आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर उक्त सूचना थाना डूंगला पर दी गई, जिस पर थाना डूंगला से सुमेर सिंह स.उ.नि. मय पुलिस जाब्ता कानि. जमनालाल, ओमप्रकाश, गोकुलचंद मय जीप सरकारी चालक जगदीश के डूंगला से मंगलवाड़ जाने वाले रोड पर गरावला गांव से पहले नाकाबंदी प्रारम्भ की गई। नाकाबंदी के दौरान सूचना अनुसार रात्रि करीब 01.30ए.एम. पर एक आईसर ट्रक गाडी डूंगला की तरफ से आई जिनको रूकवा कर चौक किया गया तो ट्रक के पीछे बॉडी में अवैध खैर की गिली लकड़ी के छिल्ले हुए गट्टे भरे होना पाया। जिनका कुल वजन करीबन 09 टन होना पाया गया। ट्रक चालक से अवैध खैर की गिली लकड़ी के छिल्ले हुए ग‌ट्टे को परिवहन करने हेतु कोई अनुज्ञापत्र बाबत् पूछा तो नहीं होना बताया। ट्रक व उक्त अवैध गीली लकड़ी को जब्त कर आरोपियों हरियाणा के महरोला रोजका जिला मेवात निवासी अमजद पुत्र अयुब व आसिफ पुत्र सहुद को गिरफ्तार कर अवैध खैर की गिली लकड़ी के छिल्ले हुए गट्टे के संबंध में थाना डूंगला पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।

इसके साथ ही डीएसबी टीम ने थाना सदर निम्बाहेडा के बिनोता में ठेके के सामने सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति से अवैध एक नाल टोपीदार देशी कट्टा जब्त कराने की कार्यवाही भी की गई ।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का विशेष योगदान रहा-
डीएसबी टीम प्रभारी लोकपाल सिंह उपनिरीक्षक, हैड कानि मुश्ताक खान, कानि रोशन जाट, रमेश व राजेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE