BIG NEWS : यहां बिगड़ सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था, नर्सों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी, पढे़ खबर

July 2, 2024, 5:01 pm




जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ सकती है। दरअसल, संभाग के सबसे बड़े नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नर्सिंग एसोसिएशन की नर्सों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मेडिकल के डीन को ज्ञापन सौंपा है। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नर्सिंग एसोसिएशन की नर्सों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। नर्सों ने कहा कि 2016 से सातवें वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने 7वें वेतन के लाभ सहित तीन सूत्रीय मांग को लेकर डीन को ज्ञापन सौंपा है। नर्सों ने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं होती तो ढाई से तीन हजार से ज्यादा नर्स अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाएंगी। यदि नर्सें हड़ताल पर कई तो जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ सकती है। मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP