भवानीमंडी। शहर मे स्थित पश्चिम रेलवे स्टेशन का काम लगभग पूरा होने को है जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा करोडो का बजट दिया हुआ था। इसी विषय को लेकर रेल मेन राधेश्याम काला ने बताया की देश के अन्य स्टेशनों की तर्ज पर भवानी मंडी रेल्वे स्टेशन का काम पूरा होने को है इसी नये काम के होने पर व नये रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास होने पर स्टेशन का नाम करण होना चाहिए स्टेशन का नाम ष् राधे गोविंदम ष् रखना चाहिए जिसके लिए रेलवे बोर्ड/रेल मंत्रालय से मांग की गई। मांग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित पूरी कराने हेतु राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अनुमोदित पत्र प्रेषित किया व ठोस कार्यवाही पूर्ण कर रेल मंत्रालय को पत्र प्रेषित करने का अनुग्रह किया गया। एनजीओ नागरिक मंच राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम काला ने अनुरोधपूर्वक इस विश्वास के साथ किया है कि यह नगरी भी मथुरा की तर्ज पर राधेमय हो जाए। ताकि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की निगाहों में बदनाम भवानी मंडी शब्द से आमजन को देश, विदेश की यात्राओं में छुटकारा और राहत की सांस भी मिलेंगी। वह पूरे सम्मान से परिवार सहित संस्कारित भावना से ओतप्रोत होंगी ताकि यात्रा बिना व्यवधान संपन्न कर सकेगा।