चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी के लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने पर अभिनंदन कार्यक्रमो की कड़ी में चित्तौड़गढ़ विधानसभा एवं शहर वासियों द्वारा 6 जुलाई को इन्दिरा ऑडिटोरियम में आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम होगा। भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ सांसद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओ एवं शहर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं सहित विभिन्न समाजों एव वरिष्ठ जनों द्वारा 6 जुलाई को प्रातरू 11 बजे ऑडिटोरियम पर आयोजित होगा। आभार कार्यक्रम में शहर के सभी व्यापारिक संगठनो, सामाजिक संगठनो सहित विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहकर सांसद जोशी की तीसरी बार जीत पर उनका अभिनंदन करेंगे। साथ ही सांसद जोशी चित्तौड़गढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं सभी समाजजनों एवं पदाधिकारियों का लोकसभा चुनाव में उन्हें विजयी बनाने के लिए आभार प्रकट करेंगे। आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने कहा कि ऐसे अवसर पर हमारे जनप्रतिनिधि का सम्मान कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान है। इससे आने वाले समय में सेवा के लिए और अधिक प्रेरणा मिलती है। तैयारी बैठकों के दौरान पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।