BREAKING NEWS
NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<     नीमच में मानवता की अनूठी मिसाल, इनरव्हील क्लब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सिंगोली पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2024, 6:31 pm
BIG NEWS : अंतरराज्यीय अफीम डोडाचूरा तस्कर और राजस्थान की निम्बाहेड़ा पुलिस, जब फरार हुआ आरोपी तो उड़ी खाकी नींद, फिर जैसे ही लगी भनक तो आई एक्शन में, हत्थे चढ़ा आध दर्जन से अधिक मामलों में लिप्त बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दो माह पूर्व सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान डोडाचूरा की जब्ती के मामले में मौके से फरार हुए आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चित्तौड़गढ़ सहित हरियाणा के कई जिलों में आधा दर्जन से अधिक तस्करी के मामलों में लिप्त पाया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 11 मई को सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान उदय लाल उ.नि. के नेतृत्व में एक स्वीफट डिजायर कार से 89 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया था, जिसमें चालक मौके से फरार हो गया था। मामले में जांच थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर पु. नि. के जिम्में की गई। 

एएसपी चित्तौडगढ परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर पुलिस निरीक्षक द्वारा एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता हैड कानि. हरविन्द्र सिह, कानि. हेमन्त व विजय सिह की टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा मामले में नामजद आरोपी अन्तर्राज्य अफीम डोडा चुरा तस्कर लसडावन थाना सदर निम्बाहेडा निवासी सुनील वैद पुत्र शिवलाल वैद पायक की तलाश की गई। टीम को सुचना मिली कि वांछित आरोपी सुनील वैद हाईकोर्ट जोधपुर मे अपने वकील से राय प्राप्त करने जोधपुर आयेगा। जिस पर एएसआई सुरज कुमार व पुलिस जाप्ता द्वारा जोधपुर हाईकोर्ट के बाहर फ्लाई ओवर हाईवे रोड के नीचे से आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। जिससे मामले में अवैध अफीम डोडा चुरा के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है। 

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील वैद के खिलाफ पुर्व मे भी फतेहाबाद रेवाडी, हिसार, सहीत हरियाणा के आधा दर्जन से अधिक जिलो मे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज  हो न्यायालय में विचाराधीन है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE