BIG NEWS : नीमच में व्यापारी संघ का बड़ा निर्णय, अब अगस्त माह की इन चार तारीखों को नहीं होगा नीलामी का कार्य, किसानों के लिए जारी की सूचना, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर
August 12, 2025, 12:21 pm

नीमच। व्यापारी संघ नीमच ने अवकाश की जानकारी जारी करते हुए बताया कि आगामी 14 से 17 अगस्त 2025 तक नीमच मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। व्यापारी संघ के अनुसार गुरुवार, 14 अगस्त 2025 हम्माल संघ के आवेदन पर अवकाश, शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस पर्व (शासकीय अवकाश), शनिवार, 16 अगस्त 2025 कृष्ण जन्माष्टमी पर्व (शासकीय अवकाश), रविवार, 17 अगस्त 2025 साप्ताहिक अवकाश। उल्लेखनीय है कि इन चार दिनों के दौरान मंडी प्रांगण में नीलामी का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।