BREAKING NEWS
KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<     NEWS : स्वामित्व योजना में लापरवाही पर दो ग्राम.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ समेत इन 2 राशियों के लिए.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 6:27 pm
KHABAR : पिपलियामंडी में भव्य तिरंगा यात्रा, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर हुए सम्मिलित, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलियामंडी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को पिपलिया मंडी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह यात्रा टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौराहे पर संपन्न हुई। यात्रा के समापन अवसर पर नगर परिषद की ओर से स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
यात्रा में नगरवासियों के साथ हाईस्केंड्री स्कूल के छात्र, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे गगनभेदी नारे लगाए। 
मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित मौजूद रहे। इनके साथ जिले एवं नगर के कई जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा ने नगर में देशभक्ति की भावना को नई ऊंचाई दी है और स्वतंत्रता दिवस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। नप अध्यक्ष इंद्रा सुनील देवरिया ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, और इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को देशप्रेम का संदेश देते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE