चित्तौड़गढ़। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड के बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में एम.पी. बिड़ला अस्पताल की चिकित्सा टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 33 प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर यूनिट हेड, एचआर हेड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कर्मचारियों एवं श्रमिकों की सक्रिय सहभागिता को सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
शिविर को सफल बनाने में एम.पी. बिड़ला अस्पताल की चिकित्सा टीम ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया। आयोजन के दौरान कर्मचारियों में रक्तदान को लेकर उत्साह देखने को मिला।