BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 10:33 am
KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों के हाथों में लहराया तिरंगा, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

भौरासा। आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को नगर परिषद भौरासा द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों तक सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया।


तिरंगा यात्रा नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल चावड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, नायब तहसीलदार श्रीमती जागृति जाट, सीएमओ श्रीमती प्रमिला ठाकुर, मनोहर सिंह कराडा, पार्षदगण, शिक्षकगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।


इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार जोशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए। वहीं, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा ने बच्चों की सहभागिता की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर परिषद कर्मचारियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE