पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे मार्ग पर पिपलियामंडी के समीप खात्याखेड़ी स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी एवं डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजते हुए मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है।