BREAKING NEWS
KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<     NEWS : स्वामित्व योजना में लापरवाही पर दो ग्राम.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ समेत इन 2 राशियों के लिए.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 7:56 pm
KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, नगर पालिका ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, विधायक, नपाध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी सहित यह रहे शामिल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। हर घर स्वच्छता- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 13 अगस्त की शाम भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली को विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

करीब 4 किलोमीटर लंबी इस रैली में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा आमजन शामिल हुए। रैली में दो व चार पहिया वाहनों के साथ नगर पालिका के सजे-धजे वाहन भी आकर्षण का केंद्र रहे।

रैली मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। 40 भारत माता चौराहा पर सीआरपीएफ बैंड ने देशभक्ति के तराने प्रस्तुत किए। शहरभर में जोशीले नारों और गीतों से देशभक्ति का माहौल बन गया।

तिरंगा रैली बंगला नंबर 60 से शुरू होकर लायंस चौराहा, फव्वारा चौक, शोरूम चौराहा, अंबेडकर रोड, लायंस डेन होते हुए नगर पालिका कार्यालय में संपन्न हुई। अभियान के तहत 14 अगस्त को पारसी बावड़ी पार्क व महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण कर रैली निकाली जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE