BREAKING NEWS
KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<     NEWS : स्वामित्व योजना में लापरवाही पर दो ग्राम.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ समेत इन 2 राशियों के लिए.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 7:41 pm
KHABAR : कंबल केंद्र में स्व-सहायता समूहों ने किया हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन, पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने स्टॉलों तक पहुंचकर किया अवलोकन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत मन्दसौर प्रबंधक दिनेश कुमार रैकवार द्वारा बताया गया कि म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत के तत्वावधान में संचालित स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित एवं स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है यह प्रदर्शनी कंबल केंद्र, मंदसौर में आयोजित की जा रही है, जहाँ विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्त्र, हस्तशिल्प सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, खाद्य पदार्थ एवं अन्य नवीन और स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। ये सभी उत्पाद बिक्री हेतु भी उपलब्ध हैं। जिससे स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिल रहा है। 
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने प्रदर्शनी स्थल पर पहुँचकर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और दीदियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वह अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी स्थल पर पहुँचें, स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं तथा ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता के प्रयासों को प्रोत्साहन दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE