KHABAR : भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर में निकली रैली, वंदे मातरम् और भारत माता की जयकारों से आकाश गुंजायमान, पढे़ अबरार पठान की खबर  

August 14, 2025, 12:32 pm




खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत बुधवार खरगोन जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का अलख जगाया गया। भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी वाहन रैली के साथ हाथ में तिरंगा लिए चल रहे थे। इस दौरान वंदे मातरम् और भारत माता की जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिला कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा को जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे व खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने राष्ट्रध्वज दिखाकर रवाना किया। रैली गायत्री मंदिर तिराहा, बस स्टैंड, एमजी रोड, सराफा बाजार होकर किला मैदान स्मारक पहुंची। विधायक पाटीदार ने राष्ट्रध्वज फहराकर यात्रा का समापन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP