KHABAR : नीमच में तिरंगा उत्सव समिति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा समूचा मार्ग, बडी संख्या में शामिल हुए नगरिकों ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव, पढ़े खबर
August 15, 2025, 12:11 pm

नीमच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को सेना के शौर्य और सम्मान के प्रति समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा उत्सव समिति नीमच द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा की शुरूआत सुबह 11 बजे लायन्स पार्क, चौराहा से हुई। यात्रा का समापन भारत माता को माल्यार्पण के पश्चात हुआ। इस बीच समूचा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगा उत्सव समिति के आव्हान पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।