BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम आएंगे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम,.. <<     KHABAR : जिले के स्लेट पेन्सिल उद्योगों में.. <<     REPORT : रेडक्रॉस सोसायटी के निर्वाचन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : हिन्दू जागरण मंच की चित्तौड़गढ़ इकाई ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में बस स्टैंड क्षेत्र में भीख.. <<     NEWS : चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर.. <<     NEWS : जैन दिवाकर महिला परिषद एवं दिवाकर कमल गो.. <<     NEWS : बेगूं थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सोशल.. <<     KHABAR : रामपुरा मण्डल के जन्नौद पंचायत में.. <<     शहडोल के तालाब में दो महीने से मगरमच्छ की.. <<     KHABAR : नीमच के उप नगर बघाना में स्थित लोधा समाज.. <<     MANDI BHAV : जानें आज के अनाज–दलहन के रेट, किसानों और.. <<     कांग्रेस की जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में भी मतदाता सूचियों की जांच,.. <<     ध्वजारोहण में शर्मनाक लापरवाही, छतरपुर के.. <<     KHABAR : नगदा पंचायत में ध्वजारोहण के दौरान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 7:55 pm
NEWS : हिन्दू जागरण मंच की चित्तौड़गढ़ इकाई ने दीपदान व संगोष्ठी कर लिया अखंड भारत का संकल्प, उपस्थितों को मिला प्रांत प्रचार प्रमुख श्रवण सोनी का मार्गदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हिन्दू जागरण मंच चित्तौड़गढ़ इकाई द्वारा पाड़नपोल स्थित जलिबाव हनुमान मंदिर पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता की आरती से हुआ। इसके बाद संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम संयोजक केशव कालाणी ने बताया कि इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख श्रवण सोनी ने कहा कि अखंड भारत कोई भौगोलिक या राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि एक भाव है जो सभी को जोड़ता है। हिंदुत्व के मूल्यों और सशक्त भारत पर ही अखंड भारत की स्थापना संभव है।

प्रांत कार्यालय प्रमुख राजकुमार कुमावत ने कहा कि 1857 से 1947 तक आजादी की लंबी लड़ाई के बाद भारत खंडित हुआ, जिसका कारण हिंदुत्व की परंपराओं को भूलना रहा। वहीं, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह ने अखंड भारत की ऐतिहासिक परिकल्पना और उसके व्यापक क्षेत्रफल पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दीपक राजोरा ने भाषा संबंधी विवादों को समाप्त कर राष्ट्रीय एकता बनाए रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन नगर संयोजक गोविंद ईनाणी ने किया। इस दौरान विकास सोनी, विजय माली, हरीश वेद, भूपेंद्र सोनी, गोपाल शर्मा, पहलवान सालवी, ईश्वर अहीर, लखन भांड, मनीष वैष्णव, गौरव छिपा, गोपाल न्याति, कुणाल चावला, सावन सोनी, विष्णु सोनी, यश सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE