BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 7:20 pm
NEWS : बेगूं थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सोशल मीडिया पर धर्म विशेष पर विवादित पोस्ट करने का एक आरोपी गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सोेशल मीडिया पर धर्म विशेष पर अभद्र व विवादित पोस्ट करने वालो के विरूद्व कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुए बेगूं थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि धर्म विशेष पर एक व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र व विवादित पोस्ट वायरल की गई। जिस पर एक धर्म विशेष के व्यक्तियो के द्वारा शुक्रवार को रात्रि मे थाना बेगू पर उपस्थित होकर एक ज्ञापन दिया जाकर सोेशल मीडिया पर धर्म विशेष पर अभद्र व विवादित पोस्ट करने वालो के विरूद्व कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई। जिस पर मामले की गंम्भीरता को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बेगू  अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा पु. नि. के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक धर्म विशेष पर अभद्र व विवादित पोस्ट डालने वाले पोस्टकर्ता के रूप में अशोक पुत्र देवीलाल मीणा निवासी शिवपुरा थाना पारसोली हाल धावड़ाकूडी थाना बेगु के रूप में पहचान हुई जिस पर गठित टीम द्वारा त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए आरोपी अशोक मीणा की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्व नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है। उक्त विवादित पोस्ट को फ़ॉलो व रिकमेंट कर अभद्र पोस्ट करने वाले व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है, उनके विरुद्ध भी सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी। 


एसपी त्रिपाठी ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउट पर धर्म विशेष पर किसी भी तरह की विवादित या भड़काऊ पोस्ट डालने वालो पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, भविष्य में भी किसी भी तरह की विवादित पोस्ट पाई जाने पर पोस्ट कर्ता व पोस्ट को लाइक व शेयर करने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE