BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 7:43 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में बस स्टैंड क्षेत्र में भीख मांगते मिले बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन ने दिलाया आश्रय, सूचना पर पहुंची थी टीम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन एवं पुनर्वास के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड पर एक बालक भीख मांगते पाया गया।

सूचना मिलते ही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुँची और बच्चे की काउंसलिंग की। पूछताछ में बालक ने बताया कि माता-पिता के पुनर्विवाह के बाद उसे नाना के पास छोड़ दिया गया था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण नाना उसकी देखभाल करने में असमर्थ हैं। मजबूरीवश वह प्रतिदिन भीख मांग रहा था।

टीम ने बच्चे को संरक्षण में लेकर चिकित्सीय परीक्षण करवाया और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति के आदेश पर बालक को पुनर्वास हेतु राजकीय किशोर गृह में आश्रय प्रदान किया गया है। साथ ही उसे शिक्षा से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।

बाल अधिकारिता विभाग, पुलिस, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम जिले को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने और प्रभावित बच्चों के पुनर्वास के लिए लगातार सक्रिय हैं। कार्रवाई में श्यामा गुर्जर (हेड कांस्टेबल), चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर करण जीनवाल और केस वर्कर सीमा राजोरा मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE