BREAKING NEWS
NEWS : मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से संभागीय.. <<     KHABAR : कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, खंडवा.. <<     KHABAR : 11 घंटे तक डटे रहे छात्र, लिखित आश्वासन के.. <<     NEWS : जिला कलक्टर के निर्देश पर नगर निकायों का.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली में दो विशालकाय मगरमच्छों का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पालक संघ की पहल से खिले मासूमों.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान.. <<     गुना के जंगल में तेंदुए का शिकार, पंजे-पूंछ और.. <<     NEWS : जाति के आधार पर भेदभाव मानवता पर कलंक, सभी.. <<     BIG NEWS : ब्लैकमेल के जाल में फंसाकर दुष्कर्म की.. <<     REPORT : किसानों की बीमा राशि को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर मक्सी.. <<     KHABAR : करियर की नई राहों से रूबरू हुईं छात्राएं,.. <<     REPORT : शाजापुर में दवा विक्रय में अनियमितता पड़ी.. <<     KHABAR : सीईओ जितेन्द्र सेंगर ने की ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : लखपति दीदी योजना ने बदली जिंदगी, सुनीता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 2:59 pm
KHABAR : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज का चल समारोह, पालकी में विराजे बाल गोपाल, कृष्ण-राधा स्वरूप में सजे बच्चे, श्रद्धालुओं ने की फूलों की वर्षा, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर यादव-अहीर समाज ने टॉवर चौक स्थित छोटा गोपाल मंदिर से चल समारोह निकाला। समारोह में भगवान श्री कृष्ण की पालकी के साथ बैंड-बाजे, हाथी और घोड़े शामिल थे। शोभायात्रा से पहले यादव महासभा के नगर अध्यक्ष नारायण यादव और नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने बाल गोपाल का पूजन किया। जिसमें युवा संगठन और महिला संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।


डेढ़ किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में समाज के लोग भक्ति गीत गाते और नृत्य करते हुए चल रहे थे। शहर के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने मंच लगाकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में यादव समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। सभी ने पालकी में विराजमान बाल गोपाल का पूजन किया। शोभायात्रा का समापन हाट-बाजार में हुआ।


डमरू दल, आदिवासी लोक नृत्य ने समां बांधा
चल समारोह के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट, डीजे, बैंड-बाजे, ताशा पार्टी, विभिन्न अखाड़े, बालिकाओं का अखाड़ा, डमरू दल, भजन मंडली, बग्गी में सवार भगवान श्री कृष्ण-राधा स्वरूप में सजे बच्चे, आदिवासी लोक कलाकारों द्वारा नृत्य करते दल ने समां बांध दिया। यादव समाज के पुरूष सफेद कुर्ता-पायजामा तो महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर शामिल हुए। चल समारोह मार्ग पर विभिन्न समाजजनों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा भगवान बाल गोपाल का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


हाट बाजार में चल समारोह का समापन
भगवान बाल गोपाल की पालकी के साथ यादव समाज का चल समारोह सुबह टॉवर चौक स्थित छोटा गोपाल मंदिर से प्रारंभ होकर फ्रीगंज ओवर ब्रिज से चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, इंदौर गेट से होते हुए हरिफाटक ओवर ब्रिज के नीचे हाट बाजार में समाप्त हुआ।


यहां भगवान का पूजन करने के बाद चल समारोह में शामिल सभी लोगों के लिए फलाहारी प्रसादी की व्यवस्था गई थी। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण व राधा का स्वरूप रखने वाले समाज के बच्चों का सम्मान किया गया।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE