BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम आएंगे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम,.. <<     KHABAR : जिले के स्लेट पेन्सिल उद्योगों में.. <<     REPORT : रेडक्रॉस सोसायटी के निर्वाचन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : हिन्दू जागरण मंच की चित्तौड़गढ़ इकाई ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में बस स्टैंड क्षेत्र में भीख.. <<     NEWS : चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर.. <<     NEWS : जैन दिवाकर महिला परिषद एवं दिवाकर कमल गो.. <<     NEWS : बेगूं थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सोशल.. <<     KHABAR : रामपुरा मण्डल के जन्नौद पंचायत में.. <<     शहडोल के तालाब में दो महीने से मगरमच्छ की.. <<     KHABAR : नीमच के उप नगर बघाना में स्थित लोधा समाज.. <<     MANDI BHAV : जानें आज के अनाज–दलहन के रेट, किसानों और.. <<     कांग्रेस की जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में भी मतदाता सूचियों की जांच,.. <<     ध्वजारोहण में शर्मनाक लापरवाही, छतरपुर के.. <<     KHABAR : नगदा पंचायत में ध्वजारोहण के दौरान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 6:26 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश में भी मतदाता सूचियों की जांच, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव बोले- जल्द करेंगे बड़ा खुलासा, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव शनिवार को मुरैना दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा, कि पूरे देश में वोट की चोरी हो रही है। इसका प्रमाण पूरे देश के सामने राहुल गांधी ने रखा है। संविधान ने जो मतदाधिकार हमको दिया है, उसमें चोरी करने का काम भाजपा कर रही है। भाजपा की पिछले तीन चुनाव से जो सरकारें बनी हैं, वह वोट चोरी करके बनी हैं। राहुल गांधी ने नेतृत्व से जनआंदोलन शुरू किया है।


ब्लाक व विधानसभा स्तरों पर मतदाता सूचियों की जांच
पूरे देश के मतदाता भाईयों से निवेदन करना चाहता हूं, मुझे किसे जनप्रतिनिधि चुनना है, यह मेरा अधिकार है और भाजपा द्वारा इसी अधिकार की चोरी की जा रही है, इसीलिए इसे हम जनआंदोलन बनाएंगे। मध्यप्रदेश में वोटों की चोरी हुई है। दो दिन पहले बैठक हुई है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने मंथन किया है। सभी ब्लाक व विधानसभा स्तरों पर मतदाता सूचियों की जांच की जा रही है। मुरैना जिला सहित पूरे प्रदेश में इसकी जांच शुरू हो गई है, बहुत जल्द बड़ा खुलासा करेंगे।


सरकार कर्ज लेकर कर रही भ्रष्टाचार
कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रदेश अब गुंडों का प्रदेश बन गया है। यहां शराब, शिक्षा और रेत माफिया काम करता है। विकास की बात तो ऐसी है, कि हम गड्ढों में सड़क ढूंढते हैं, कि सड़कों में गड्ढा है या गड्ढों में सड़क है। भारी भ्रष्टाचार है, इसलिए ऐसी सड़कें बन रही हैं। सरकार कर्ज लेकर भ्रष्टाचार कर रही है। अतिवर्षा और बाढ़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द सर्वे कराकर किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा सरकार को देना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE