BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2025, 12:56 pm
KHABAR : खेल मैदान में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित, पढे़ खबर 

Share On:-

निवाड़ी। खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। एसपी डॉक्टर राय सिंह नरवरिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने अनुशासित परेड प्रस्तुत की। भजन गायिका दिव्या शर्मा ने देशभक्ति गीत श्ए मेरे वतन के लोगोंश् से श्रोताओं को भावुक कर दिया। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का संदेश पढ़ा गया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया।


जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।स्थानीय विद्यालयों और सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य, नाट्य और समूह गीत प्रस्तुत किए। सुबह से ही मैदान में तिरंगे की शान और परेड की धुन गूंजती रही। जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में भी झंडावंदन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनकी देशप्रेम से भरी आंखें इस आयोजन की विशेष पहचान रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE