नीमच। सीएम राइज शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच केंट में कक्षा 12वीं के विध्यार्थियों को विदाई दी। कार्यक्रम में डॉ स्वाति वधवा के प्रेरक उद्बोधन ने एक अभिनव, अनूठे कार्यक्रम में परिणित किया।
डॉ स्वाति वधवा ने परीक्षा के समय मन के भटकाव को रबरबैंड थेरेपी द्वारा कैसे नियंत्रित किया जाए, दिन के 24 घंटों का कार्यविभाजन जरूर करें, उसमें से कुछ समय खुद की हॉबी के लिए अवश्य निकालें क्रिएटिव माइंड मन ही खुशी का आधार है, अच्छे कार्य करते समय लोग क्या सोचेंगे ये कभी ना सोचें, दिन भर के कार्यों की सूची बनाएं, रात में सोते समय उस सूची के सफलता पर विचार करें आदि महत्वपूर्ण सुझाव देकर विद्यार्थियों को तनावमुक्त स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा दी।
गणित व्याख्याता गोविंद कारा ने परीक्षा अवधि में गहरी नींद, पौष्टिक भोजन, पेय पदार्थों की अधिकता रखती है मस्तिष्क को स्फूर्तिवान जैसे महत्वपूर्ण सुझाव विद्यार्थियों को दिए। हिंदी अध्यापक प्रह्लाद पाल ने परीक्षाओं के दिनों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव दिए। अध्यापिका सुनीता पाटीदार ने छात्राओं से कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंको से उतीर्ण होकर अधिक से अधिक विद्यार्थी एपीजे कलाम पुरुस्कार प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।
संस्था की प्रार्थना सभा में नित नई प्रेरणा के स्रोत प्राचार्य किशोरसिंह जैन ने छात्राओं को सर्वप्रथम कक्षा 12वीं की प्रत्येक छात्रा को प्रवेशपत्र मय कलम प्रदान कर आशीर्वाद दिया। साथ ही कहा कि जीवन में ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपका, परिवार का और इस विद्यालय के शिक्षकों को शर्म महसूस हो।
प्राचार्य जैन ने बिदा ले रही छात्राओं को भावी जीवन में श्रेष्ठ मुकाम पर पहुंच कर पुनः विद्यालय के इसी मंच पर सम्मानित करने का निमंत्रण देकर सफल जीवन जीने की प्रेरणा दी। शिक्षिका पुनिता निगम, सविता चौधरी, विनीता अग्रवाल, सोनम शर्मा ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर विदाई आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर को संगीत शिक्षक शालीन सातपुते ने सिंथेसाइजर की स्वर लहरियों से संगीतमय बनाया।
कक्षा 12 की छात्रा किरण ने विद्यालय की स्मृतियों को सुंदर कवितामयी अंदाज में सुना कर सभी के मन को भाव विव्हल कर दिया। सोनाली ने इसी सत्र से प्रारंभ हुए सीएम राइज विद्यालय में आए ऊर्जावान खुशनुमा परिवर्तनों को व्यक्त किया।भावना डांगी ने विद्यालय के प्राचार्य, उपप्राचार्य, एवं शिक्षकों के सम्मान में गुरुवंदना प्रस्तुत की। कक्षा 12वीं की छात्राओं ने विद्यालय को स्मृतिचिन्ह भेंट किया, साथ ही शिक्षकों के सम्मान में हस्त निर्मित सुंदर ग्रीटिंग्स कार्ड्स प्रस्तुत किये।
इसी के साथ संस्था की वरिष्ठ व्याख्याता सविता चौधरी ने परीक्षा की तैयारी के चित्रात्मक सुझावों का सुंदर कोलाज़ प्राचार्य, उपप्राचार्य के सौजन्य से छात्राओं को भेंट किया। चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना, बिदा ले रही कक्षा 12 की छात्राओं के गीत प्रस्तुति नें सभी को भावविभोर कर दिया।
संस्था के उप प्राचार्य महेश शर्मा ने औसत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की भी होंसला अफ़जाई करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी भी जीवन में सफलता के शिखर पर पंहुचते हैं अतः निराश ना हों कभी जीवन में, सदैव कर्मठता के साथ अवसरों का लाभ लें। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वन्दना एवं दीप प्रज्जवलन, एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का प्रेरक संचालन विनीता अग्रवाल ने किया।