BREAKING NEWS
KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2023, 6:41 pm
KHABAR : नगरहित में बकाया करो का भुगतान कर सहयोग प्रदान करें नगर की जनता- सुरेशचंद जैन भाया बगड़ा, सिंगोली नगर परिषद द्वारा कर वसूली कैंप का आयोजन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

सिंगोली। नगर परिषद सिंगोली द्वारा आज बुधवार से समेकितकर संपत्ति कर और जलकर की उपभोक्ताओं से बकाया राशि के लिए राजस्व निरीक्षक अब्दुल फारुख खान के नेतृत्व में स्थानीय बापू बाजार कबूतर खाना सिंगोली पर कर वसूली कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दस हजार रूपये राशि की कर वसूली दल द्वारा की गई। 

परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया बगड़ा और मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमोद जैन ने बताया कि नगर की आम जनता को व्यर्थ की भागदौड़ से बचाने और बकाया करों की समय पर वसूली के लिए निकाय द्वारा नो सदस्यीय दल का गठन किया गया है, जो नगर के विभिन्न जगहों पर कर वसूली कैंप लगाकर समेकितकर संपत्तिकर और जलकर की बकाया राशि दल के सदस्यों द्वारा मौके पर ही जमाकर रसीद प्रदान की जाएगी। अभियान के प्रथम दिन आज बुधवार को स्थानीय कबूतरखाना बापू बाजार से शुरू यह अभियान गुरुवार को वीर तेजाजी मार्ग के चौधरी मोहल्ले में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह प्रतिदिन कैंप परिषद द्वारा निर्धारित की गई जगहों पर निरंतर आयोजित किया जाएगा। 

परिषद अध्यक्ष बगड़ा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमोद जैन ने नगर की आमजनता से अपील करते हुए कहा कि परिषद द्वारा शुरू किए गए अभियान में एक जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए नगर हित में अपने बकाया करो का भुगतान वसूली कैंपों में जाकर कर और नगर हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर परिषद को सहयोग प्रदान करें। यह नगर आप हम सबका नगर हैं। आप लोगों के सहयोग से ही नगर में परिषद द्वारा सारी व्यवस्थाएं संचालित की जाती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE