BREAKING NEWS
KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2023, 6:50 pm
KHABAR : शासकीय हाई स्कूल झालरी में हुआ कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। शासकीय हाई स्कूल झालरी में विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्रों को विदाई दी गई। समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह विद्यालय छात्रों के लिए बड़े आकर्षक का केंद्र रहा। 

शाला प्राचार्य महोदय ने मां शारदे के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर रामप्रसाद शर्मा के वेद मंत्रो के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 के छात्रों ने भाग लिया एवं कार्यक्रम का आनंद उठाया विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पिछले सत्र में श्रेष्ठतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र योगेश व छात्रा नंदिनी को राहुल जगधाने द्वारा रजत पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय की शालेय गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। 

छात्रों को संबोधित करते हुए संस्था प्राचार्य मनोज कीमती ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्व को उजागर किया एवं विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के समग्र विकास में उत्कृष्ट लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। मंच संचालन मुकेश भेपारिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का कैलाशचंद्र सेन ने धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया एवं छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE