BREAKING NEWS
KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2023, 7:44 pm
KHABAR : नगरी में भव्यता के साथ निकली विकास यात्रा, नागरिकों ने पुष्प वर्षा से किया जनप्रतिनिधियों का स्वागत, संतों की उपस्थिति में विकास कार्य का भूमि पूजन और भजन कीर्तन हुए, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। विधानसभा क्षेत्र मंदसौर में लगातार उत्साह, आमजन की सहभागिता और शासकीय योजनाओं के हितलाभ वितरण एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन लोकार्पण के साथ निकल रही विकास यात्रा बुधवार को नगरी पहुंची। यहां पुष्प वर्षा के साथ नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया और आत्मीय स्वागत किया। संतों के सानिध्य में नए विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया। नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया गया। विद्यालय में वार्षिकोत्सव भी हुआ।

नगरी में विकास यात्रा के दौरान कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा यात्रा में विघ्न डालकर इसे विफल करने का प्रयास किया गया। प्रायोजित विरोध जताकर सोशल मीडिया पर पॉइंट चलाकर माहौल बनाने का प्रयास किया गया। जबकि नगरी में आम जनता द्वारा जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का यह प्रायोजित विरोध धरा का धरा रह गया और शानदार तरीके से विकास यात्रा गांव में संपन्न हुई।

विकास यात्रा में वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला भाजपा अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष विकास सुराणा, नगरी नगर परिषद अध्यक्ष, अध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम बग्गड़, यात्रा प्रभारी राजेश पालीवाल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में आमजन की यात्रा में सहभागिता रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE