नीमच। मप्र सरकार द्वारा संचालित संबल योजना के तहत परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने पर चार लाख रूपये आर्थिक सहायता पाकर नीमच जिले के महागढ निवासी मंजूबाई को बडा संबल मिला है। परिवार में कोई भी कमाने वाला सदस्य नही होने पर उसे विकास यात्रा में चार लाख रूपये का लाभ मिला है। इससे उसे काफी मदद मिली है। संबल योजना का लाभ मिलने पर मंजूबाई प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है।