नीमच। बघाना रेलवे ब्रिज शिफ्टिंग एवं विद्युत लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार, 7 जून 2026 को 11 केव्ही झांझरवाड़ा फीडर का विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि सुबह 7 बजे से 11 बजे तक झांझरवाड़ा फीडर बंद रहेगा। इसके कारण कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा ऑयल मिल, स्टेडियम क्षेत्र, बंगला नंबर-59, मंडी प्रांगण, बंगला नंबर-60 का कुछ हिस्सा, स्विमिंग पूल क्षेत्र, बैनीवाल के कुएं तक का क्षेत्र, रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे का क्षेत्र तथा फ्रेंड्स कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत बंदी की अवधि में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।